सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान'पर आखिरकार कैंची चल ही गई। इस फिल्म का सलमान के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ईद पर सलमान का अपने प्रशंसकों को तोहफा है।
यह फिल्म इस शुक्रवार यानी 17 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म अपने नाम को लेकर भारत में विवादों में है। कई हिंदुवादी संगठनों ने इसका विरोध भी किया और फिल्म का नाम भी बदलने की गुहार लगाई।
इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सार्टिफिकेट भी प्रदान कर दिया। इसके बाद माना जा रहा था कि फिल्म की राह में कोई रोड़ा नहीं है। फिर आखिर किन सींस पर कैंची चलाई गई है?