फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: ठंडे बस्ते में गई सलमान खान की फिल्म 'गंगा राम', फैंस की नाराजगी बनी वजह?

Sat, 03 May 2025 12:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Film: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद से उनके फैंस उनकी नई फिल्म 'गंगा राम' को लेकर काफी नाराज थे। अब खबर आ रही है कि यह फिल्म बंद हो गई है। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 'सिकंदर' के बाद से अपनी नई फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। खबर थी कि वह 'गंगा राम' नाम की फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'गंगा राम' को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस फैसले के पीछे उनके फैंस की नाराजगी और चिंता है, जिन्होंने फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपनी नाखुशी जाहिर की थी।

विज्ञापन

क्यों बंद हुई फिल्म
'गंगा राम' में सलमान खान के साथ संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे और इस फिल्म को नए डायरेक्टर कृष अहिर निर्देशित करने वाले थे, लेकिन जैसे ही फिल्म की घोषणा हुई, सलमान के फैंस ने इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। फैंस को डर था कि यह फिल्म सलमान की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेगी और उनकी स्टार पावर को नुकसान पहुंचा सकती है। कुछ फैंस ने तो यह भी कहा कि सलमान को नए डायरेक्टर्स के बजाय अनुभवी फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने अपने फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह बड़ा कदम उठाया है।

अगली फिल्म पर काम करेंगे सलमान
बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से बताया, 'सलमान को अपने फैंस की प्रतिक्रियाओं का पता चला। उनकी हालिया रिलीज 'सिकंदर' के बाद उन्होंने कुछ फैंस से मुलाकात भी की। इस दौरान फैंस ने 'गंगा राम' को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। सलमान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी बातों पर गौर करेंगे। कुछ दिन बाद सलमान ने इस प्रोजेक्ट को होल्ड करने का फैसला किया। अब वह कबीर खान, अली अब्बास जफर और सूरज बड़जात्या जैसे अनुभवी डायरेक्टर्स की स्क्रिप्ट्स पर विचार कर रहे हैं।'
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि आमतौर पर जब किसी बड़े स्टार की फिल्म फ्लॉप होती है तो उनके फैंस उसका बचाव करते हैं और हकीकत को नकारते हैं, लेकिन सलमान के फैंस अलग हैं। वे खुलकर अपनी राय रखते हैं और सलमान उनकी बात को गंभीरता से लेते हैं। इनसाइडर ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा, 'सलमान ने फैंस की बात सुनी और अब ठोस कदम उठा रहे हैं ताकि उनके चाहने वाले निराश न हों। यही सलमान को सच्चा सुपरस्टार बनाता है। हमें पूरा यकीन है कि इस अप्रोच के साथ वह जल्द ही धमाकेदार वापसी करेंगे।'
विज्ञापन

'सिकंदर' के बाद सलमान का अगला कदम
सलमान खान आखिरी बार मार्च 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद सलमान अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। फैंस की नाराजगी के बाद अब उन्होंने 'गंगा राम' को टाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें