बॉलीवुड दबंग खान सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान हनुमान का अवतार बने छोटे-छोटे बच्चों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सलमान ने यह तस्वीर 'बजरंगी भाईजान' के सेट से शेयर की है। जैसा कि फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि फिल्म में कहीं न कहीं बजरंगी का रूप जरूर देखने को मिलेगा यह तस्वीर भी उसी का हिस्सा है।
जबरदस्त टाइटल सांग के लिए तैयार हैं 'बजरंगी भाईजान'
फिल्म बजरंगी भाईजान में यह छोटे बच्चे बजरंगी बने हुए हैं। फैन क्लब के मुताबिक यह खूबसूरत तस्वीर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के टाइटल सांग से लिया गया है। वहीं सलमान इस फिल्म को चर्चा में लाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में है। बॉलीवुड की खबरों की माने तो इस फिल्म में लव जेहाद और कई राजनीतिक स्टंट को उठाया गया है।
तीन स्टार्स के कंधे पर बजरंगी भाईजान
डायरेक्टर कबीर खान की इस फिल्म में सलमान ‘बजरंगी भाईजान’ के रोल में हैं जो हिन्दू लड़की करीना कपूर से प्यार करता है। इस फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
‘बजरंगी भाईजान’ ईद पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म एक मुस्लिम लड़के और एक ब्राह्मण लड़की की प्रेम कहानी है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम भूमिका है।