फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लवयात्री' के बाद सलमान खान का बच्चों को खास तोहफा, जल्द लेकर आ रहे हैं वेब सीरीज

Sat, 29 Sep 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अच्छे अभिनेता के अलावा शानदार निर्माता भी हैं। हाल ही में उनके बैनर एसकेएफ (सलमान खान फिल्म्स) के तले फिल्म 'लवयात्री' को प्रोड्यूस किया गया है। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान अब अपनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 
विज्ञापन


जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान जल्द ही बच्चों पर आधारित वेब सीरीज लेकर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान इन दिनों वेब सीरीज के लिए 2-3 कहानियों पर काम कर रहे हैं। उनकी टीम भी कहानी लिखने में उनका साथ दे रही है। खास बात यह है कि सलमान खान की यह पहली ऐसी वेब सीरीज होगी जो बच्चों के लिए बनाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सलमान खान की यह वेब सीरीज 4 साल के ऊपर के बच्चों के लिए होगी। जिसे हर उम्र का व्यक्ति परिवार के साथ बैठकर ऑनलाइन वेब सीरीज का आनंद ले सकता है। उनकी इस वेब सीरीज का नाम क्या और यह किस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बात करें निर्माता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'लवयात्री' की तो इसमें आयुष शर्मा के साथ एक्ट्रेस वरीना हुसैन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म 'लवयात्री' का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। ये फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है । फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने उसे काफी पसंद किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें