फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना लाएंगी सबसे पहले सलमान को लोगों के सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान हिट एंड रन केस के चक्कर में बुरी तरह से उलझ गए हैं। उनको मुंबई कोर्ट की निचली अदालत ने 5 साल की सजा सुना दी है। सलमान जेल जाते जाते भले ही बच गए और दो दिनों की फौरी राहत लेकर फिलहाल जमानत पर हैं।
विज्ञापन


उनके घर पर लोगों की आवाजाही बनी हुई है तो प्रशंसकों का हुजूम भी एकत्रित है। सभी सलमान की एक झलक पाने को बेचैन हैं। इस बीच हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि सलमान खान सबसे पहले कब और किसके साथ दिखाई देने जा रहे हैं।

हालांकि सलमान की फिल्मों की रिलीज में अभी काफी समय है लेकिन उससे पहले ही वह बहुत जल्द कंगना रानौत के साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। कब और कैसे आप भी जानिए?
विज्ञापन


विज्ञापन

तो बजरंगी भाईजान को देखकर चमक उठेंगी आंखे

जहाँ कंगना रनोत की ​'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ​स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है और 22 मई को फिल्म रिलीज हो रही है। लेकिन एक और खास बात ये कि इसी के साथ थियेटर में सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर भी देखने को मिलेगा।

खबर के मुताबिक​, "फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर और ट्रैलर दोनों लगभग तैयार है, मेकर्स अभी कश्मीर में शूटिंग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों के लिए ट्रैलर, टीजर, प्रोमो सब कुछ होल्ड पर रखा गया है क्योंकि ट्रैलर में कश्मीर में फिल्माए गए सीन्स का भी कुछ हिस्सा उसमें जोड़ा जाना है।​

​ हालांकि अभी इरोस इंटरनेशनल प्रोडक्शन ने सलमान खान के चल रहे केस की वजह से अपनी दोनों फिल्मों 'हीरो रीमेक' और 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन को होल्ड पर रखा है​।​

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें