फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीइंग ह्यूमन के नाम पर धोखाधड़ी, सलमान ने फैंस को किया सावधान

Thu, 06 Jul 2017 05:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
सलमान खान ने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से बचने की सलाह दी है। सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कई फर्जी वेबसाइट और लोग सलमान खान और बीइंग ह्यूमन के साथ काम करने का दावा कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है।'
विज्ञापन

 
सलमान खान ने ट्विटर पर एक नोटिस पोस्ट करते हुए लिखा 'अमित आहुजा, समीर और रवि मल्होत्रा जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। हमारी संस्था किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस, स्टैंप ड्यूटी या मेंबरशिप फीस या मेडिकल रिलीफ नहीं लेती है। उन्होंने ये भी कहा कि 'हम ना तो किसी को पर्सनल लोन देते हैं और ना ही एजुकेशन लोन। कृप्या बीइंग ह्यूमन के नाम से किसी भी फर्जी व्यक्ति या वेबसाइट को पैसे ना दें।' 

सलमान ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा, संस्था से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो है तो आप हमारी वेबसाइट पर आकर ले सकते है।
  Beware of Fakes #BeingHuman . Official website of Being Human is https://t.co/zq7NwlwPDH Twitter: @tweetbeinghuman https://t.co/Xx8K2qjRKS pic.twitter.com/WOg643DyDO — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 6, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन



आपको बता दें कि सलमान की हालिया रिलीज फिल्म 'ट्यूबलाइट' दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें