फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईजान ने मोदी और नवाज को दिया फिल्म देखने का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का लंबे समय से चल रहा इंतजार आज खत्म हो गया है। फिल्म आज रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर जहां इसकी स्टारकास्ट उत्साहित है, वहीं दर्शक भी सलमान खान को देखने के लिए बेताब है। फिल्म की कहानी में सलमान एक बच्ची को पाकिस्तान पहुंताने जाते हैं। फिल्म में दोनों देशों के रिश्तों को दिखाया गया है।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी में पाकिस्तान के होने की वजह से 'बजरंगी भाईजान' को पाकिस्तान में काफी काट-छांट के बाद रिलीज किया गया है। लंबे समय तक तो पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज की स्थिति साफ ही नहीं हो पाई थी।

ऐसे में सलमान ने खान नें भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से अपील की है कि वो उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को देखें। सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के वजीरे-आजम नवाज शरीफ से ये खास गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान बोले, प्यार नहीं जानता सरहदें

सलमान ने ट्वीट करके दोनो पड़ोसी दोशों के नेताओं से ये अपील की है उन्होने कहा है कि मैं प्यार और आदर के साथ कहना चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के नेता बजरंगी भाईजान देखें, क्योंकि बच्चों के प्रति प्यार हर सरहद से ऊपर है।

सलमान ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को टैग भी किया है। पाकिस्तान में फिल्म को रिलीज करने की अनुमति देने के लिए सलमान खान ने ट्वीट कर पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का शुक्रिया भी अदा किया है।

ये है सलमान का ट्वीट

Wld lv n respect if the leaders of Indo-Pak see Bajrangi Bhaijaan bcoz lv for children is above all boundaries   @narendramodi #nawazsharif— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 16, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें