कोर्ट केस और अपनी प्रेमिकाओं को लेकर चर्चाओं में रहने वाले सलमान खान अब चाहते हैं कि उनकी बेवजह चर्चा कम से कम हो। वह चुप रहकर सिर्फ अपने काम से काम रखना चाहते हैं।
लंदन में वीजा की परेशानी, कोर्ट केस और अपने प्रतिद्वंदी शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की जबरदस्त सफलता के बाद अब सलमान खान खुद को लो प्रोफाइल रखना चाहते हैं।
वे नहीं चाहते कि उनसे जुड़ी कोई जानकारी या उनका कोई बयान मीडिया तक पहुंचे। यही वजह है कि सलमान ने अपने से जुड़े लोगों को यह साफ कह दिया है कि वह हर संभव कोशिश करें कि उनकी चर्चा बुरी वजहों से बिल्कुल न हो।
सलमान जल्द ही 'बिग बॉस' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उसके बाद सलमान सोहेल की फिल्म 'मेंटल' की बची हुई शूटिंग पर अपना पूरा ध्यान रखना चाहते हैं।
सलमान चाहते हैं कि 'मेंटल' की शूटिंग तक वे लो प्रोफाइल ही रहे ताकि उनकी फिल्म को फायदा पहुंचे। सलमान की यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है।