सलमान खान और बच्चे एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। सलमान अपने भांजे-भतीजों के साथ भी अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके भांजे आहिल के साथ तो सलमान का लगाव जगजाहिर है। उनका एक वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सलमान एक बच्चे के साथ खेलते दिख रहे हैं। ये वीडियो सलमान खान के फैन क्लब ने डाली है। कहीं से गुजरते हुए सलमान की नजर इस बच्चे पर पड़ती है और फिर वो रुक कर उसके साथ खेलने लगते हैं।
That's why Salman Khan is so special 😍 He has a GOLDEN heart 💛 we love him forever 😊❤ . . . Salman Khan neden mi çok özel? Onun altın bir kalbi var 💛 onu sonsuza kadar seviyoruz 💙 - - #SalmanKhan #BeingSalmanKhan #Salman #BeingHuman #SalmanKhanTeamTurkey #SalmanKhanTurkey #Bollywood #SalmanHappinessIsLife #SalmanKhanMeriJaan #SalmanSpreadsLove #SalmanKhanRules #SalmanKhanNo1Worldwide #SalmanKhanGoldenHeart #WeLoveSalmanKhanForever #SalmanKhanKiJaiHo #OneAndOnlySalmanBhai #SalmanKhanFans #SKTTVideo
A post shared by Salman Khan Team Turkey 💙 (@salmankhanteamturkey) on Aug 2, 2017 at 8:58am PDT
फिल्मों की बात करें तो सलमान जल्द ही टाइगर जिंदा है में दिखाई देंगे। इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान रेमो डिसूजा की डांस पर आधारित एक फिल्म में भी नजर आएंगे जिसमें उनकी हीरोइन जैकलील फर्नांडिस भी होंगी। सलमान शाहरुख खान की आनंद एल राय की निर्देशित फिल्म में कैमियो करते भी नजर आएंगे।