फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर साझा की खास तस्वीर, सोशल मीडिया पोस्ट देखकर फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Fri, 14 Feb 2025 08:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: सलमान खान ने वैलेंटाइन डे पर एक खास तस्वीर साझा की है। साथ ही, उन्होंने खास अंदाज में अपने फैंस को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। हालांकि, शूटिंग के बीच सलमान ने हाल ही में एक प्यारी सी सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैंस का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन

सलमान ने साझा की तस्वीर
दरअसल, अपनी ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट से भाईजान ने फैंस को खास अंदाज में वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैं। सलमान ने 14 फरवरी को एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल थे। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “अग्निहोत्रियंस, शर्मानियंस और खाननियंस की तरफ से सभी को हैप्पी फैमिलिटाइन्स डे।”

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
सलमान की इस दिल छूने वाली पोस्ट को फैंस से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। प्रशंसक उनकी इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे ‘परफेक्ट’ कहा तो वहीं एक फैन ने लिखा, “हम सिकंदर का अपडेट चाहते हैं, जल्दी दीजिए।” एक अन्य ने लिखा, "परफेक्ट फैमिली।"इसके अलावा बहुत से लोगों ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी साझा कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

जल्द रिलीज होगी अंदाज अपना अपना
सलमान खान की क्लासिक कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे। इसमें सलमान खान के अलावा आमिर खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल, और शक्ति कपूर जैसे सितारे थे। यह फिल्म पहले 4 नवंबर 1994 को रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे सफलता नहीं मिल सकी थी। हालांकि, समय के साथ यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई।
विज्ञापन

ईद पर आएगी सिकंदर
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। एक्शन से भरपूर 80 सेकंड के इस टीजर में सलमान की दमदार एंट्री दिखाई गई थी। इसमें वह मास्क पहने हुए दुश्मनों से भिड़ते हुए नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें