फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Galwan Movie: सलमान खान की फिल्म 'गलवां' की पहली झलक आई सामने, दमदार लुक में दिखे भाईजान

Fri, 04 Jul 2025 07:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Movie Battle of Galwan First Look: अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'गलवां' को लेकर जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। आज शुक्रवार को फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आई है।
विज्ञापन
गलवान फिल्म का मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान इस साल फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए, मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद दबंग खान अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसका नाम है 'गलवां'। सलमान खान की इस आगामी फिल्म का आज शुक्रवार 04 जुलाई को मोशन पोस्टर जारी किया गया है। भाईजान दमदार लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

खून से लथपथ दिखा सलमान खान का चेहरा
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। सलमान खान का चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'गलवां वैली'।
 

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
सलमान खान की यह फिल्म सच्ची कहानी पर बनी है। फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' के मोशन पोस्टर के साथ बताया गया है,  'यह जंग समुद्र तल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी। भारत ने बिना एक भी गोली चलाए यह सबसे खतरनाक जंग लड़ी थी'। पोस्टर में सलमान खान की आंखों में देशभक्ति का जुनून देखा जा सकता है।

सलमान खान के पोस्ट के बाद चर्चा हुई तेज
सलमान खान ने बीती रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें 'बैटल ऑफ गलवां' की झलक सामने आई थी। तभी से दर्शकों के बीच इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। शाम होते होते सलमान खान ने फैंस को तोहफा देते हुए पहली झलक पेश कर दी। बता दें कि साल 2020 में गलवां घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। यह क्षेत्र लद्दाख में है। इस जंग में बंदूकें नहीं चलीं। इस जंग में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। 
 
विज्ञापन

क्या बोले नेटिजन्स?
'बैटल ऑफ गलवां' के पोस्टर पर नेटिजन्स का उत्साह देखने वाला है। यूजर्स सलमान खान को शाबाशी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान शाबाश'। एक ने लिखा, 'पोस्टर देखकर रोंगटे खड़े हो गए'। इसके अलावा कुछ नेटिजन्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं कि वे ऑपरेशन सिंदूर के वक्त चुप रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें