फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maatrubhumi: रिपब्लिक डे के मौके पर सलमान के फैंस को मिला तोहफा, 'बैटल ऑफ गलवां' का पहला गाना 'मातृभूमि' रिलीज

Sat, 24 Jan 2026 01:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maatrubhumi Song Out: सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का पहला गाना आज 24 जनवरी को रिलीज हो गया है। जोश और जज्बे से भरपूर यह गाना काफी खूबसूरत है।
विज्ञापन
'बैटल ऑफ गलवां' का गाना 'मातृभूमि' - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल वॉर फिल्म की बहार रहेगी। पहली जनवरी को 'इक्कीस' ने दस्तक दी थी। अब सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2' छाई है, जो कल 23 जनवरी को रिलीज हुई। इस बीच सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' भी खूब सुर्खियों में है। आज शनिवार को फिल्म का पहला गाना 'मातृभूमि' रिलीज हुआ है।

विज्ञापन


देशभक्ति के जोश औज जज्बे से भरपूर है गाना
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' सेना की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इसमें सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म पहने दिखेंगे। 'मातृभूमि' गाने में उनका यह अंदाज देखा जा सकता है। यह गाना श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है। इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। समीर अंजान ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।   

'बैटल ऑफ गलवां' का गाना 'मातृभूमि' - फोटो : वीडियो ग्रैब
सलमान के फैंस को मिला तोहफा
'मातृभूमि' गाना मुख्य रूप से सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है। इसमें सेना के जवान की निजी जिंदगी और देश के लिए उसके कर्तव्य दोनों को दिखाया गया है। 'मातृभूमि' सॉन्ग ऐसे वक्त में रिलीज हुआ है, जब दो दिन बाद 26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाएगा। रिपब्लिक डे पर यह गाना सलमान के फैंस के लिए किसी तोहफे की तरह है। फैंस की इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। 

यह खबर भी पढ़ें: शाहरुख खान ने बेटे आर्यन को दी खास सलाह, स्टार किड ने सलमान खान की आवाज को लेकर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

'बैटल ऑफ गलवां' का गाना 'मातृभूमि' - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म?
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की कहानी भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवां घाटी पर हुए संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। उन्हें सलमान खान के अपोजिट साइन किया गया है। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है। इस गाने ने फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें