फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन फूट गई सलमान की 'ट्यूबलाइट'...

Sat, 01 Jul 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट फिल्म का सीन
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की फिल्में जहां बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाती हैं वहीं उनकी 'ट्यूबलाइट' जलना तो दूर, बड़े पर्दे पर आते ही फूट कर चकनाचूर हो गई। 'ट्यूबलाइट' को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में 6 दिन का लंबा समय लग गया। और इसके अगले ही दिनफिल्म की रफ्तार और धीमी हो गई है। सातवें दिन 'ट्यूबलाइट' की कमाई लगभग 4.50 करोड़ के आसपास रही।
विज्ञापन


'ट्यूबलाइट' के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो ये सलमान की स्टार वैल्यू और फैन फॉलोइंग के आगे बेहद कमजोर हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन केवल 21.15 करोड़ कमाए थे वहीं दूसरे दिन फिल्म मात्र 21.17 करोड़ अपने नाम कर पाई। रविवार की छुट्टी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और तीसरे दिन इसका कलेक्शन केवल 22.45 करोड़ का रहा। चौथे दिन ईद थी और सभी को उम्मीद थी की इस दिन फिल्म सभी रिकॉर्ड तोड़ डालेगी लेकिन ये सलमान की सबसे फीकी ईद साबित हुई। ईद पर फिल्म ने केवल 19.09 करोड़ अपने नाम किए। वहीं पांचवे दिन 12 करोड़ और छठे दिन 11 करोड़ का बिजनेस किया। तीन दिनों में 100 करोड़ पार कर जाने वाली सलमान की फिल्मों के आगे ये फिल्म रेंग-रेंग के ये आंकड़ा छू पाई। सात दिनों में घरेलु बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल तकरीबन 106.86 करोड़ हो गया है।
  #Tubelight Fri 21.15 cr, Sat 21.17 cr, Sun 22.45 cr, Mon 19.09 cr [Eid], Tue 12 cr, Wed 6.50 cr, Thu 4.50 cr. Total: ₹ 106.86 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) June 30, 2017
विज्ञापन



पिछले कुछ सालों में ईद पर ये उनकी सबसे कमजोर फिल्म रही है। पिछले साल अनुष्का शर्मा के साथ आई उनकी 'सुल्तान' ने ईद पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। 'सुल्तान' शुक्रवार की बजाय बुधवार को ही रिलीज हुई थी और पहले ही दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने बुधवार से लेकर रविवार तक 180.36 करोड़ का बिजनेस किया था।
  Salman and Eid - Week 1...
2015: #BB ₹ 184.62 cr [7 days]
2016: #Sultan ₹ 229.16 cr [9 days]
2017: #Tubelight ₹ 106.86 cr [7 days] — taran adarsh (@taran_adarsh) June 30, 2017


वहीं 'बजरंगी भाईजान' ने ईद के पहले वीकेंड 102.60 करोड़ कमाए थे।' फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो 'प्रेम रतन धन पायो' ने 40.35, 'बजरंगी भाईजान' ने 27.25 करोड़ और 'किक' मे 26.40 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें