सलमान खान की आने की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का दर्शको को काफी इंतजार ऐसे में उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ये सभी को पता है कि सलमान खान के सआथ इस फिल्म में जू जू दिखाई देने वाली है लेकिन अभी तक जू जू ने इस फिल्म के लिए प्रेमोशन नहीं किया था। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि जू जू इस फिल्म के लिए जल्द ही प्रमोशन करती दिखाई देने वाली हैं वो भी भारत आकर।
हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने मीडिया सा बातचीत करते हुए कहा है कि हीरोइन उनकी फिल्में में अहम रोल प्ले करती हैं। जू जू ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है लेकिन फिलहाल मैं उसके बारे में नहीं बता सकता। इसके साथ ही कबीर खान ने ये भी साफ कर दिया है कि जू जू जल्द ही भारत आकर फिल्म का प्रमोशन करेंगी।
'दंगल' और 'पीके' की चीन में जबरदस्त सफलता को देखते हुए 'ट्यूबलाइट' को भी चीन में रिलीज करने का मन बनाया जा रहा है। इसके बारे में बात करते हुए कबीर खीन ने बताया कि भारतीय फिल्मों की रिलीज के लिहाज से ची का बाजार अलग है। आपको बता दें कि 'ट्यबलाइट' साल 2015 में आई फिल्म 'लिटिल ब्वॉय' का रीमेक है।