फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने कहा छोटा भाई, शाहरुख खान ने की खास दुआ; सेलेब्स ने अनंत अंबानी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Fri, 10 Apr 2026 07:23 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anant Ambani Birthday Celebration: अनंत अबानी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक जामनगर पहुंचे हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स ने अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कई और सेलेब्स ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। 
विज्ञापन
अनंत अंबानी-रणवीर सिंह-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को जन्मदिन है। अनंत के बर्थ डे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे गुजरात के जामनगर पहुंच गए हैं। गुरुवार की देर रात शाहरुख खान और सलमान खान ने अनंत अंबानी के जन्मदिन पर प्यार भरी पोस्ट साझा की है। सलमान ने अनंत अंबानी के साथ बर्थ डे सेलिब्रेशन से पहले की अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने अनंत अंबानी को बर्थ डे विश किया है। 

सलमान खान ने तस्वीरों के साथ साझा किया प्यारा मैसेज 

विज्ञापन

सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ हंसी हुए, मजाक करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मेरे छोटे भाई अनंत जन्मदिन की बधाई। तुम कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हो। तुम बहुत ही दयालु हो और निस्वार्थ स्वभाव के हो।’ 
 


 

शाहरुख खान ने कहा कि अच्छा काम करते रहो
शाहरुख खान ने भी अनंत अंबानी के जन्मदिन से पहले एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसमें वह लिखते हैं, ‘जन्मदिन की बधाई अनंत। ऐसे ही अच्छा काम करते रहो। लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहो। खुदा तुम्हें लंबी उम्र दे, अच्छी सेहत और खूब सारी खुशी दें।’ 

विज्ञापन


इन सेलेब्स ने भी किया अनंत अंबानी को बर्थ डे विश
अनंत अंबानी को बॉबी देओल और अनन्या पांडे ने भी बर्थ डे विश किया है। अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है और अनंत को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं बॉबी देओल ने सलमान खान की पोस्ट पर ही रिएक्शन देते हुए, अनंत अंबानी को बधाई दी है। इनके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अनंत को जन्मदिन पर विश किया है। साथ ही कई सेलेब्स उनकी बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे हैं, इसमें रणवीर सिंह भी शामिल हैं। 

रणवीर सिंह ने दी बधाई
इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए तारीफें बटोर रहे रणवीर सिंह ने भी अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अनंत के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो भाई'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें