बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द एक धमाकेदार परफॉर्मेंस करते नजर आएंगे। वह इस वर्ष के जी सिने अवॉर्ड में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहेंगे। इस मंच पर उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी धमाल मचाते नजर आएंगे।
ये तो जगजाहिर है जब भाईजान स्टेज पर परफॉर्मेंस देने वाले होते हैं तब तक उनके फैंस बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। उल्लेखनीय है कि इस अवॉर्ड के लिए सलमान की फिल्म सुल्तान नौ कैटेगरी में नॉमिनेटेड है।