फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा पारेख की बायोग्राफी लॉन्च करेंगे सलमान खान

Tue, 28 Mar 2017 06:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आशा पारेख और सलमान खान
विज्ञापन
जहां हाल ही में करण जौहर से लेकर रेखा और ऋषि कपूर पर लिखी बायोग्राफी रिलीज की गईं वहीं अब बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन आशा पारेख की बायोग्राफी रिलीज की जाएगी और इस बायोग्राफी को सुपरस्टार सलमान खान लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन


'द हिट गर्ल' नाम की इस बायोग्राफी को 10 अप्रैल को मुंबई के एक होटल में लॉन्च किया जाएगा। आशा पारेख अपनी इस बुक के को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उम्मीद करती हैं कि अब उनके फैंस उन्हें और भी करीब से जान पाएंगे। 

कुछ वक्त पहले उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि कभी उन पर फिल्म बने तो उसमें प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण उनका किरदार निभाएं। आशा पारेख की मानें तो प्रियंका चोपड़ा में वही अंदाज है जो कभी उनमें हुआ करता था।
विज्ञापन



इस बुक में आशा पारेख ने दिलीप कुमार के साथ काम ना कर पाने का भी जिक्र किया है। खबर है कि इस बायोग्राफी में सलमान खान के लिखे अनुभव भी पढ़ने को मिलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें