'बीइंग ह्यूमन' की सफलता के बाद अब सलमान खान मोबाइल फोन भी लॉन्च करेंगे। 'बीइंग स्मार्ट' नाम से यह फोन इस साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा।
बॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक सलमान इस विचार पर काफी समय से काम कर रहे थे। वह इसके लिए इंवेस्टर्स भी ढूंढ रहे हैं। लेकिन कंपनी के ज्यादा शेयर वह अपने पास ही रखेंगे। कहा जा रहा है कि फोन 20 हजार तक की रेंज में होगा ताकि आम आदमी के बजट में आ सके। फोन चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनीज ओप्पो, विवो, जिओमी की टक्कर का होगा।
सलमान खुद इससे जुड़े सभी काम देख रहे हैं। यहां तक कि कंपनी के लिए टीम भी उन्हीं की देख-रेख में बन रही है।
'बीइंग ह्यूमन' की ही तरह इस फोन से कमाए गए पैसे भी जरूरतमंद बच्चों के लिए बनी संस्था को दिए जाएंगे। यह मोबाइल फोन 'बीइंग ह्यूमन' के स्टोर्स के अलावा बाकि जानी-मानी इलेक्ट्रोनिक दुकानों पर भी मिलेंगे।