फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान

Thu, 22 Dec 2022 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और नरेशन भी हो चुका है। फिलहाल, निर्माता टाइगर के साथ अभिनय करने के लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान, शेरा, टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान हिट फिल्मों के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। दबंग खान ने अब तक कई नए टैलेंट को फिल्मों में काम करने का मौका दिया है। सोनाक्षी सिन्हा, प्रनूतन, जहीर इकबाल, आयुष शर्मा को सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जल्द जुड़ने वाला है। दरअसल, सलमान खान अगले साल अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को बतौर एक्टर लॉन्च करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेरा के बेटे के लिए एक्ट्रेस की खोज शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल यानी 2023 से शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी तक किसी भी अभिनेत्री के नाम पर मुहर नहीं लगी है। 

यह भी पढ़े-Pathaan Controversy: 'ऐसा गुनाह मत करो....', 'बेशरम रंग' विवाद के बीच पूनम पांडे ने दिया रिएक्शन
विज्ञापन

 

एक और रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि फिल्म का निर्देशन करने के लिए सलमान खान ने सतीश कौशिक से संपर्क किया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सलमान ने शेरा के बेटे टाइगर की फिल्म का निर्देशन करने के लिए सतीश कौशिक से आग्रह किया है। सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और नरेशन भी हो चुका है। फिलहाल, निर्माता टाइगर के साथ अभिनय करने के लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- Urfi Javed: जेल जैसी जगह पर नजर आईं उर्फी जावेद, ये वो है जो अभी सारा इंडिया देखना चाहता था...

बता दें कि सलमान खान ने इससे पहले अपने बहनोई आयुष शर्मा को लवयात्री, सोनाक्षी सिन्हा को दबंग और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को  2015 की फिल्म हीरो में लॉन्च किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही कटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में दिखाई देंगे, जो अप्रैल में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता शाहरुख खान की पठान में भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वह पूजा हेगड़े और शहनाज गिल के साथ किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें