फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लांच करेंगे सलमान

Fri, 22 Mar 2013 02:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान बॉलीवुड में न्यूकमर्स को लांच करने के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने अब तक कई अभिनेत्रियों को लांच किया है, जिनमें जरीन खान, स्नेहा उलाल, कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियां प्रमुख रही हैं।
विज्ञापन


अब अगली बारी सलमान खान के सबसे प्रिय व खास बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर की है। जी हां, सलमान ने तय कर लिया है कि वह टाइगर को जल्द ही किसी फिल्म में लांच करेंगे।

सलमान मानते हैं कि टाइगर काफी हैंडसम हैं। और उनमें एक्टिंग की भी समझ है तो कम से कम एक बार उन्हें बॉलीवुड में जरूर कोशिश करनी चाहिए।

टाइगर हाल ही में चर्चा में उस वक्त आये, जब वह सल्लू भाई के साथ सीसएल के इवेंट में दिखे थे। इससे पहले सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा को फिल्म बॉडीगार्ड में कैमियो करने का मौका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो अब देखना यह है कि सलमान खान के इस टाइगर की दहाड़ दर्शकों तक कब पहुंचती है और सलमान की यह खोज इंडस्ट्री में क्या जादू बिखेरती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें