सलमान खान जब एक बार कमिटमेंट कर देते हैं तो फिर वो अपने आप की भी नहीं सुनते। यही कारण है कि टाइट शेड्यूल होने के बावजूद सलमान अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस' की शूटिंग के लिए भारत आ रहे हैं।
ये सीजन बिग बॉस का ग्यारहवां सीजन होगा। सुनने में आ रहा है कि इस बार शो जल्द ही शुरू हो जाएगा। जहां हर साल ये अक्टूबर में शुरू होता है वहीं इस बार सितंबर से ही फैंस इसका मजा ले सकेंते। इसके पीछे का कारण अभी साफ नहीं है। सलमान इसी रविवार को शो का प्रोमो शूट करेंगे। वो फिलहाल मोरक्को में कैटरीना के साथ अली अब्बास जफर की 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं।
पहले खबरें थीं कि इस सीजन की मेजबानी अक्षय कुमार के हाथों में जा सकती है। अक्षय बिग बॉस को होस्ट करेंगे और सलमान वापस 'दस का दम' में लौट सकते हैं लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग गया है।