फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस-3' का ट्रेलर हुआ आउट, वह 5 कारण जो इसे देखने पर कर देंगे मजबूर

Wed, 16 May 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan race 3
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर आज यू-ट्यूब पर रिलीज हो गई। सलमान के फैंस को उनकी इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था और उनका यह इंतजार मंगलवार शाम 5.15 बजे खत्म हुआ। दर्शकों के बीच इस फिल्म के क्रेच का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर सुबह से ही #RACE3TRAILERDay ट्रेंड कर रहा था। 

सलमान की यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में 2D और 3D दोनों में रिलीज होगी। बता दें कि सलमान खान की यह पहली 3डी फिल्म है। इतनी ही नहीं बॉलीवुड के 'खानों' में वह पहले खान हैं, जिसनी फिल्म 3डी में होगी। 

सलमान 'रेस-3' के ट्रेलर रिलीज से पहले ट्विटर पर आए। उन्होंने लिखा, 'जिस रेस से मुझे निकालने की कोशिश कर रहे हैं ये बेवकूफ ये नहीं जानते कि इस रेस का सिंकदर मैं हूं...चलो बहुत हो गया खेलना-खिलाना अब देखो रेस का ट्रेलर।' आइए जानते हैं उनकी इस फिल्म के ट्रेलर को देखने की 5 वजह...
 

यहां देखें ट्रेलर

विज्ञापन

2 of 6
race-3
सलमान खान की एंट्री-
जैसा की सलमान खान की फिल्म और ट्रेलर में उनकी एंट्री को हमेशा प्रमुखता से दिखाया जाता है, ठीक उसी तरह 'रेस 3' के ट्रेलर में भी उनकी एंट्री धमाकेदार है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
Race 3
सलमान खान के साथ दो हीरोइनों का होना-
रेस-3 में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सलमान खान की दोनों हीरोइन डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडिस एक साथ नजर आ रही हैं। ट्रेलर में यह दोनों भी दमदार लुक में नजर आ रही हैं। 

 

4 of 6
race-3
दमदार डायलॉग्स-
सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में उनका एक वन लाइनर या फिर एक सिग्नेचर डायलॉग होता है। वैसा ही इसमें भी है- 'जिंदगी की रेस किसी की जिंदगी लेकर ही खत्म होगी' उनका यह डायलॉग ट्रेलर की शुरुआत में ही दिखाया गया है। इसके अलावा ट्रेलर में एक और डायलॉग्स है, 'परिवार के लिए किसी की जान लेनी पड़े तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे।'

 
विज्ञापन

5 of 6
race-3
एक्शन से भरपूर-
'रेस-3' अपनी पहली दोनों सीक्वल के मुताबिक ही एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर में सलमान खान दमदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघर तक खिंचने में कामयाब रहेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
race-3
शानदार लोकेशन
'रेस 3' की शूटिंग अबु धाबी, बैंकॉक और पटाया में बेहद खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है। ट्रेलर में लोकेशन्स को बड़े ही रोचक ढंग से दिखाया गया है और यकीनन यह दर्शकों में उत्साह बढ़ाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें