सलमान खान और उनका परिवार पनवेल स्थिति फॉर्महाउस पर एक्टर का जन्मदिन मनाने के लिए जमा हुआ। बर्थ डे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान पनवेल स्थित फॉर्महाउस के बाहर साइक्लिंग करते दिखे। सलमान की झलक पाकर पैपराजी उनके पीछे भागते नजर आए।
पार्टी के बाद फिटनेस को मेंटेन करने के लिए की साइक्लिंग
वायरल वीडियो में सलमान खान स्पीड में साइक्लिंग (इलेक्ट्रिक साइकिल) करते दिखे। उनकी स्पीड इतनी तेज थी कि पैपराजी फोटो क्लिक नहीं कर पा रहे थे। पैपराजी तस्वीरें क्लिक करने के लिए उनके पीछे भागने लगे। लेकिन सलमान की स्पीड कम नहीं हुई। सलमान खान को साइक्लिंग का शौक है। साथ ही अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वह साइक्लिंग करते हैं। पहले तो मुंबई की सड़कों पर भी उन्हें साइकिल पर देखा जाता था। लेकिन अब सुरक्षा कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाते हैं।
फैंस को सलमान की एक झलक का इंतजार
सलमान खान अपने जन्मदिन वाले दिन घर की बालकनी पर आते हैं, यह हर साल का रिवाज है। फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। शनिवार को भी उन्हें सलमान के बालकनी में आने का इंतजार है। सोशल मीडिया पर फैंस के इंतजार वाले वीडियो वायरल हैं। हालांकि कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान इस साल अपने घर के बाहर आकर बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे। शायद फैंस को उनकी झलक इस बार न मिले।
फिल्म बैटल ऑफ गलवां का टीजर भी हुआ रिलीज
सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा भी दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टीजर सामने आया है। फैंस काे टीजर पसंद आया, वहीं कुछ लोग ने इसे ट्रोल भी किया। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जून 2020 में लद्दाख के गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं।