फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: लद्दाख में 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे सलमान खान, क्लीन शेव लुक में आए नजर

Thu, 18 Sep 2025 05:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Video: अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वे लद्दाख में इस फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे। अब वे वापस मुंबई लौट आए हैं और बदले हुए लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 19' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। टाइट शेड्यूल के बीच वे इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में भाईजान लद्दाख में फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे। लद्दाख का शेड्यूल पूरा कर वे मुंबई वापस लौट आए हैं और बदले हुए लुक में नजर आए हैं। 

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बदले हुए लुक में आए नजर
अभिनेता सलमान खान को आज गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वे टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आए। सलमान खान क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। इससे पहले सलमान खान का लुक अलग था, उन्होंने मूंछें रखी थीं। बिग बॉस 19 के पिछले एपिसोड में भी वे इस मूंछों वाले लुक में देखे गए।
 

नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
सलमान खान के इस नए लुक पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस लुक में सलमान की उम्र झलक रही है। इसके अलावा यूजर्स इसे लेकर भी एक्साइटेड हैं कि बिग बॉस के इस बार के वीकएंड के वार एपिसोड में सलमान खान कमान संभालेंगे। बता दें कि सलमान खान लद्दाख में फिल्म की शूटिंग में बिजी थे, इसके चलते 'बिग बॉस 19' के पिछले वीकएंड का वार एपिसोड को फराह खान ने होस्ट किया था। 

Shabana Azmi: सोनम कपूर ने शबाना आजमी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दिव्या और उर्मिला ने साझा की पुरानी यादें
विज्ञापन

क्या है 'बैटल ऑफ गलवां' की कहानी?
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां', 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने साहस और बलिदान दिखाया था। यह फिल्म उनके सम्मान में बनाई जा रही है। सलमान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जिन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें