फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना के बारे में सलमान ने फिर कही एक चौंकाने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने कैटरीना कैफ के बारे में फिर से एक चौंकाने वाली बात कह दी है। सलमान और कैटरीना का प्यार भरा रिश्ता भले ही ब्रेकअप पर जाकर समाप्त हुआ हो लेकिन यह दोनों आज भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


कैटरीना कैफ के मोम के पुतले को प्रसिद्व मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह मिली है जिसका कैटरीना ने अपने हाथों से अनावरण किया। कैटरीना की इस उपलब्धि पर उनके पूर्व प्रेमी सलमान खान फूले नहीं समाए और उन्होंने कैटरीना को बधाई दी।

सलमान ने अपने अंदाज में यह भी कहा कि कैटरीना अब उनसे भी बड़ी स्टार हो गई हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में कैटरीना को स्थापित करने का पूरा श्रेय सलमान को ही जाता है।
विज्ञापन


जब कैटरीना का करियर डांवाडोल था तब सलमान ने उनको कई ऐसी फिल्में दिलवाई जो सुपरहिट साबित हुई। हालांकि कैटरीना भी सलमान का अहसान मानती हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कैटरीना ने किया पुतले का अनावरण

कैटरीना के पुतले को बनाने के लिए करीब चार महीने लगे और इस पर 20 कलाकारों ने मेहनत की है।मोम में ढली कटरीना कोई एक लाख 50 हज़ार पाउंड में बनकर तैयार हुई है यानी करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए।

पुतले के लिए सितारों के लिबास वाला कैटरीना का एक खास डांसिंग पोज़ चुना गया है। इस म्यूजिमय में पहले से ही सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रौशन, ऐश्वर्या रॉय और करीना कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों के पुतले सजे हुए हैं।

इस कड़ी में अब अगला नाम कैटरीना का जुड़ गया है। कैट ने अपने इस पुतले का अनावरण भी कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें