सलमान खान की फिल्म 'सुलतान' में अहम किरदार निभाने वाले टायरन वुडली ने हाल ही में सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल भारत में रुकने के दौरान टायरन का मानना है उन्होंने सलमान खान के साथ काफी अच्छा समय गुजारा है जिसके लिए उन्होंने सलमान खान को शुक्रिया कहा है।
अब भला सलमान इस पर कोई प्रतिक्रिया न दें ऐसा हो सकता है क्या। इसी कड़ी में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने टायरन को टैग करते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सलमान का जिक्र कर रहे हैं।
वीडियो पोस्ट करते हुए सलमान ने लिखा है, ' मेरे लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए शुक्रिया। आज की तुम्हारी फाइट के लिए गुड लक! गॉड ब्लेस यू!' आपको बता दें कि सलमान खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'सुलतान' में टायरन ने रेस्लर का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अनुषका शर्मा, रणदीप हुड्डा अमित सध और मियांग चेंग भी नजर आए थे।
Thank u for all the kind words Tyron Woodley . Really appreciate it best of luck for ur fight today god speed god bless . @TWooodley pic.twitter.com/W1fMQFd6Ss
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 29, 2017