फिल्म कैसे प्रमोट की जाती है ये कोई एक्टर सलमान खान से पूछे। उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीजर आने में केवल तीन दिन बचे हैं और इसके प्रमोशन में वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। पिछले कुछ दिनों से सलमान फिल्म का क्रेज बरकरार रखने के लिए रोज एक नया पोस्टर ट्वीट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ईद पर पाक में नहीं रिलीज होगी सलमान की 'ट्यूबलाइट'
सलमान ने फिल्म का एक नया पोस्टर फिर अपने फैंस के लिए पोस्ट किया है। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने भी फिल्म का पोस्टर ट्वीट कर एक बात का खुलासा किया। कबीर ने ट्वीट के जरिए बताया कि ट्यूबलाइट में सलमान का नाम लक्ष्मण होगा। पोस्टर में सलमान के साथ एक बच्चा भी है। अभी तक इस किरदार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन पोस्टर देख कर लग रहा है कि इस बच्चे का फिल्म में कोई अहम किरदार है।
This little kid is my Man! 🤗 #3DaysForTubelightTeaser @kabirkhankk @amarbutala @SKFilmsOfficial @TubelightKiEid pic.twitter.com/24qcvskygq
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 1, 2017
ये भी पढ़ें: सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये पांच लोग, देखते ही खौल जाता है खून
सलमान ने इससे पहले जो पोस्टर शेयर किया था उसमें उनके साथ सोहेल खान भी थे। फिल्म के सभी अहम किरदारों के लुक सामने आ रहे हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि ट्यूबलाइट की हीरोइन जू जू का लुक भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
Meet Laxman and his little friend! #3DaysForTubelightTeaser @BeingSalmanKhan @AmarButala @SKFilmsOfficial @TubelightKiEid pic.twitter.com/ZHPa0wOv84
— Kabir Khan (@kabirkhankk) May 1, 2017