फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एक्टर्स टीवी पर काम करने पर खुद को असम्मानित महसूस करते हैं: सलमान खान

Thu, 31 May 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान जल्द ही अपने अपकमिंग शो 'दस का दम सीजन 3' में नजर आने वाले हैं। यह शो जल्द ही टीवी चैनल सोनी पर प्रसारित होने वाला है। 'दस का दम' के अलावा सलमान खान 'बिग बॉस' भी होस्ट करते हैं। टीवी में नए एक्टर्स के काम करने को लेकर सलमान खान ने बड़ी बात कही है। सलमान खान का मानना है कि नए एक्टर्स टीवी में काम करने को खुद को असम्मानित महसूस करते हैं। 
विज्ञापन


अपने अपकमिंग शो 'दस का दम सीजन 3' पर बात करते हुए सलमान ने यह बात कही है। अपनी बातों को विस्तार से बताते हुए सलमान खान ने कहा है- 'मैंने देखा है कि नए एक्टर छोटे परदे पर काम करने को खुद को असम्मानित महसूस करते हैं।' उन्होंने आगे कहा है कि ऐसी एक्टर टीवी पर इसलिए काम नहीं करते हैं क्योंकि वह समझते हैं कि अगर वह टीवी पर काम करेंगे तो लोग उनका मजाक बनाएंगे। इसलिए नए एक्टर समझते हैं कि चंद रुपए के लिए वह छोटे परदे पर काम नहीं करना चाहते हैं। 

वहीं सलमान ने आगे कहा है कि ऐसा नहीं है कि छोटे परदे पर आने से करियर खत्म हो जाता है या फिर असम्मानित होना पड़ा है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार की उदाहरण देते हुए कहा है यह स्टार भी छोटे परदे पर काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं बात करें सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की तो इसको लेकर भी वह काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, अनिल कपूर और सबिक सलीम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें