इस साल ईद पर रिलीज हुई और कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली बजरंगी भाईजान को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। इस बड़े खुलासे को करने वाले कोई और नहीं खुद फिल्म के हीरो सलमान खान हैं। दरअसल सलमान इस फिल्म के लिए सलमान पहली पसंद नहीं थे।
सलमान ने खुद बताया है कि उनसे पहले ये फिल्म आमिर खान को ऑफर हुई थी। लेकिन आमिर ने इस फिल्म के लिए अपनी जगह स्क्रिप्ट रायटर को सलमान का नाम सुझा दिया। आमिर को लगा कि सलमान इस रोल को बेहतर कर सकते हैं।
बजरंगी भाईजान की स्क्रिप्ट बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। प्रसाद की पहली पसंद इस फिल्म के लिए आमिर ही थे।
मैं आमिर खान का शुक्रगुजार हूं
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, बजरंगी भाईजान की सफलता के बाद आयोजित एक स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान से पूछा गया कि क्या यह फिल्म पहले आमिर को ऑफर की गई थी। तो सलमान ने कहा कि हां आमिर ने बताया था, कि विजयेंद्र प्रसाद उनके पास गए थे और उन्होंने विजयेंद्र को उनके पास भेज दिया। इसके लिए मैं आमिर का शुक्रगुजार हूं।
सलमान ने कहा कि ये आमिर साहब की दरियादिली है, जो उन्होने मुझे इस रोल के काबिल समझा। लेकिन खास बात ये है कि आमिर के बाद भी सीधे सलमान तक बजरंगी भाईजान नहीं पहुंची थी। आमिर के बाद फिल्म ऋतिक रोशन को ऑफर हुई और उनके इंकार के बाद सलमान बने बजरंगी भाईजान।
इसलिए आमिर के शुक्रगुजार है सलमान खान
सलमान ने बजरंगी भाईजान के लिए उनका नाम सुझाने पर आमिर का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही इसे इसे आमिर की दरियादिली भी कहा है। इसकी खास वजह है, क्योंकि बजरंगी भाईजान सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म की ओवरसीज कमाई 500 करोड़ को पार कर गई है।
बजरंगी भाईजान के बाद सलमान के स्टारडम में भी जबर्दस्त उछाल आया है। साथ ही बजरंगी भाईजान की शूटिंग में भी बहुत ज्यादा समय नहीं लगा। इस फिल्म की कहानी को भारत के साथ पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया गया। फिल्म की कहानी और सलमान के रोल की वजह से पाकिस्तान में भी सलमान के फैंस में काफी बढ़ात्तरी हुई।