फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biwi No.1: सलमान खान के दिल में खास जगह रखती है 'बीवी नंबर 1', जानें अभिनेता ने फिल्म को लेकर और क्या कहा

Thu, 28 Nov 2024 03:44 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan on Biwi No.1: सलमान खान की सफल फिल्म 'बीवी नंबर 1' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड सुपरस्टार ने इस फिल्म को लेकर कहा है कि ये उनके दिल में एक खास जगह रखती है। जानिए, उन्होंने और क्या कुछ कहा है। 
विज्ञापन
बीवी नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नब्बे के दशक की लोकप्रिय फिल्म 'बीवी नंबर 1' एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के निर्माताओं ने इसे दोबारा से रिलीज करने का फैसला किया है, जिसके तहत ये फिल्म 29 नवंबर को दोबारा से बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तब्बू जैसे कलाकारों के अभिनय वाली इस फिल्म को मूल रिलीज के वक्त दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला था। अब सलमान ने इस फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बताया है। 

विज्ञापन


सलमान के दिल में खास जगह रखती है फिल्म
सलमान खान ने फिल्म के बारे में बात करते हुए इसके प्रति अपने प्यार को जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशक डेविड धवन और निर्माता वाशु भगनानी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा,“बीवी नंबर 1 मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखती है। डेविड के साथ काम करना और उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और वाशु जी के विजन ने इस फिल्म को वो बनाया, जो ये  आज लगती है।" 

Zarina Wahab: जरीना को थी पति आदित्य पंचोली के अफेयर की जानकारी, कंगना रनोत को लेकर भी काफी कुछ कहा
विज्ञापन

साल 1999 में हुई थी मूल रूप से रिलीज
सिकंदर अभिनेता द्वारा फिल्म का ट्रेलर साझा करते ही इसे फैंस से काफी ज्यादा प्यार भी मिला। बताते चलें कि ये फिल्म साल 1999 में मूल रूप से रिलीज हुई थी। ये फिल्म दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों को भी पसंद आई थी। बीवी नंबर 1 उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई थी। फिल्म की कॉमेडी, कलाकारों की केमिस्ट्री और इसके गाने को दर्शकों ने काफी ज्यादा सराहा था। डेविड धवन के निर्देशन वाली फिल्म ने कई नॉमिनेशन और अवॉर्ड्स भी हासिल किए थे। 
विज्ञापन

Raashii Khanna: बच्चों संग राशि खन्ना ने किया पौधारोपण, केक काटकर आगामी जन्मदिन का किया सेलिब्रेशन
29 नवंबर को दोबारा होगी रिलीज
पूजा एंटरटेनमेंट के वाशु भगनानी द्वारा बनाई गई ये फिल्म एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। वासु भगनानी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दोबारा रिलीज की तारीख  घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि बीवी नंबर 1 आगामी 29 नवंबर, 2024 को एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस को अपने चहेते कलाकार की इस सदाबहार कॉमेडी फिल्म को दोबारा से अनुभव करने मौका मिलेगा। 
Tabu: तब्बू की जादूगरी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन अभिनेत्री का एपिसोड भारत में होगा प्रसारित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें