फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी जारी है सलमान-शाहरुख का झगड़ा

Tue, 17 Dec 2013 07:35 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी जल्द खत्म होगी, इसके आसार कम नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो दोनों नया पंगा लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक 2015 की ईद के दिन वे बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकते हैं। सलमान खान इस खास दिन अपने प्रोडक्शन बीइंग ह्यूमन की पहली फिल्म रिलीज करने की सोच रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान करने वाले हैं। इधर खबर मिली है कि किंग खान ने भी यही दिन रईस नाम की अपनी नई फिल्म की रिलीज के लिए लॉक कर दिया है।

इस फिल्म में फरहान अख्तर भी एक खास भूमिका निभाने जा रहे हैं। बता दें कि ईद के दिन ज्यादातर सलमान खान की ही फिल्में रिलीज होती आई हैं और दीपावली के मौके पर किंग खान की फिल्में लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली ईद को जरूर ऐसा नहीं हुआ। शाहरुख खान 'चेन्नई एक्सप्रेस' लेकर आ गए और बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ सफलता हासिल की।

ईद पर मिली अपनी फिल्म की इस बंपर सफलता से शाहरुख काफी उत्साहित हैं, यही वजह है कि 2015 की ईद पर भी उनकी नजर है। 2014 की ईद में जरूर सलमान खान अपनी फिल्म 'किक' लेकर आनेवाले हैं।

उम्मीद की जा रही है कि किंग खान की तरह ही वे भी अपनी फिल्म की सफलता का नया रिकार्ड बनाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें