फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे खिसकी 'ट्यूबलाइट' के ट्रेलर की रिलीज डेट, कबीर खान ने दी जानकारी

Tue, 23 May 2017 03:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की आने  वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का इंतजार करने वाले उनके फैंस को फिल्म के ट्रेलर का अब और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। पहले बताया जा रहा थै कि इस फिल्म का ट्रेलर 24 मई को रिलीज किया जाएगा लेकिन कुछ ही समय पहले फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने ट्वीट के जरिये ये जानकरी दी है कि इस फिल्म का ट्रेलर 25 मई को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


कबीर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘ट्यूबलाइट का ट्रेलर 25 मई के दिन रिलीज किया जायेगा। इसको रिलीज करने का इंतजार नहीं किया जा रहा है।’ सलमान खान इस फिल्म का अनोखा प्रमोशषन कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और पहला गना कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है, जिसको लोगों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज में एक दिन की देरी फैंस को थोड़ी भारी जरूर पड़ सकती है। 
  #TubelightTrailer out on the 25th of May - can't wait to show you guys! @BeingSalmanKhan @amarbutala @tubelightkieid @skfilmsofficial pic.twitter.com/SnnHVwaKkU — Kabir Khan (@kabirkhankk) May 23, 2017
विज्ञापन



ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान खान और कबीर खान तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों  ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ कर चुके हैं। दोनों से दर्शकों को इस बार भी खास उम्मीदें हैं। 

फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ की ऑफीशियल रीमेक है, हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने इसनें कुछ बदलाव जरुर किए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा चाइनीज एक्ट्रेस जू जू, और सोहेल खान जैसे कलाकार भी दिखेंगे। इनके साथ-साथ इसमें लोगों को स्वर्गीय ओमपुरी जी की झलकी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें