फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में बड़े लेवल पर धमाल मचाएगी 'ट्यूबलाइट', जानिए खास कनेक्शन

Tue, 02 May 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Twitter
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 25 जून को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि चीन में भी धमाल मचाने को तैयार है। मेकर्स 'ट्यूबलाइट' को चीन में काफी ग्रैंड लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


फिल्म में सलमान खान के अलावा सोहेल खान और चीनी एक्ट्रेस जू जू भी मुख्य भूमिका में हैं। जू जू का फिल्म में होना सबसे बड़ा कारण हैं कि मेकर्स वहां इतनी बड़ी रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही चीन फिल्म का काफी बड़ा मार्केट है। ऐसे में मेकर्स कमाई का कोई रास्ता नहीं छोड़ना चाहते। जनवरी में आई जैकी चैन और सोनू सूद की 'कुंग फू योगा' भले भारत में कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन फिल्म ने चीन में लगभग हजार करोड़ का बिजनेस किया था। 'ट्यूूबलाइट' के मेकर्स भी इस चीज भुनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: ईद पर पाक में नहीं रिलीज होगी सलमान की 'ट्यूबलाइट'

यशराज ने फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 'चीन फिल्मों का काफी बड़ा मार्केट है। वहां भारी संख्या में थियेटर्स हैं। इसके साथ ही 'ट्यूबलाइट' में जू जू भी हैं। हम चीन में बड़ी रिलीज के लिए सभी संभावनाओं पर ध्यान दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इन लोगों से धोखा खा चुके हैं सलमान खान, देखते ही खौल जाता है खून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें