फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही सलमान की 'ट्यूबलाइट' ने तोड़ा शाहरुख की फिल्म का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

Thu, 23 Mar 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट' के सेट पर सलमान खान और जू जू
विज्ञापन
सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' तभी से खूब सुर्खियों में है जब से इसकी अनाउंसमेंट की गई और अब इस फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जिससे शाहरुख खान की रातों की नींद उड़ जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल 'ट्यूबलाइट' की रिलीज में अभी कई महीने हैं लेकिन उससे पहले ही इस फिल्म के शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'ट्यूबलाइट' के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 132 करोड़ में एनएच स्टूडियोज को बेच दिए गए हैं जबकि 'दिलवाले' के राइट्स 125 करोड़ में बिके थे।

इस तरह सलमान की 'ट्यूबलाइट' रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है।
विज्ञापन

रिलीज से पहले सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' बना रही रिकॉर्ड

'ट्यूबलाइट' के सेट पर सलमान खान
खबर है कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स अपने पास ही रख लिए हैं और वो अपने दोस्त आदित्य चोकसी के साथ मिलकर फिल्म को रिलीज करेंगे।

दोनों मिलकर फिल्म का मुनाफा शेयर करेंगे।

बता दें कि 'ट्यूबलाइट' को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इस साल जून में रिलीज हो रही फिल्म में सलमान के अलावा उनके भाई सोहेल खान और चीनी हीरोइन जू जू नजर आएंगी।

फिल्म में शाहरुख भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें