फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की सारी फाइलें जल चुकी हैं, अब तक क्यों छुपाया ये राज

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार के न्याय मंत्रालय के पास सलमान खान के 28 सितंबर 2002 के मामले में कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। इस केस की सभी फाइलें कार्यालय में लगी आग में जल चुकी हैं। 21 जून 2012 को राज्य सरकार के दक्षिणी मुंबई के कार्यालय में आग लग गई थी जिसमें काफी कागजात जल गए थे। इसी में सलमान के केस से जुडी फाइलें भी जल गईं।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता मंसूर दरवेश ने आरटीआई के जरिए ये जानना चाहा था कि सलमान के हिट एंड रन केस पर अब तक सरकार का क्या रवैया रहा है। मंसूर दरवेश का कहना है कि केस से जुड़े सरकारी वकील, काउंसिल्स आदि चीजों पर सरकार का रवैया कैसा रहा इसे जानने के लिए आरटीआई फाइल की थी।

आरटीआई से ये खुलासा हुआ कि सभी फाइलें जल चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि सभी फाइलें साल 2012 में आग के हवाले हो गई हैं। जिसकी वजह से उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्य सरकार ने दिया भरोसा, फिर से तैयार होंगी सभी फाइलें

केस की जानकारी के नाम पर राज्य सरकार सिर्फ इतना बता सकी है कि उसने सितंबर 2014 से सरकारी वकील प्रदीप घरात को इस केस में 6000 रूपये एक पेशी की फीस पर रखा हुआ है। लेकिन राज्य सरकार ने आरटीआई फाइल करने वाले कार्यकर्ता को ये सारी फाइलें फिर से तैयार करने का भरोसा दिया है।

28 सितंबर 2002 को पश्चिमी बांद्रा स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस बेकरी में सुबह सलमान की गाड़ी फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई थी। इससे फुटपाथ पर सो रहे एक आदमी की मौत हुई थी और चार लोग घायल हो गए थे। हाल ही में सलमान खान को निचली अदालत से पांच साल की सजा मिली थी। बाद में हाईकोर्ट ने सलमान की सजा पर रोक लगा दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें