फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैदर' फिल्म में हैं दो-दो सलमान खान भी!

विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ में एक नहीं दो सलमान खान दिखेंगी। लेकिन इन्हें असली समझने की भूल मत कीजिएगा। कश्मीर की पृष्ठभूमि को केंद्र में रखकर बनाई गई अपनी फिल्म ‘हैदर’ में विशाल ने सलमान की लोकप्रियता को दर्शाते हुए सलमान के दो ‘लुक-अलाइक’ को फिल्म में विशेष स्थान दिया है।
विज्ञापन


कश्मीर में सलमान के अनगिनत चाहने वाले हैं। जब विशाल ने कश्मीर को केंद्र में रखकर फिल्म बनानी शुरू की तो उन्होंने सलमान को भी फिल्म का हिस्सा बनाया। यह दोनों लुक उनकी फिल्मों से ही प्रभावित हैं।

विज्ञापन

90 के दशक की है फिल्म

विशाल की यह फिल्म 1990 के दशक के कश्मीर को दर्शाती है और तब सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई थी। विशाल के अनुसार, ‘हैदर जिस कश्मीर को दर्शाती है।

उस दौरान सलमान की ‘हम आपके हैं कौन’ देखकर कश्मीर का युवा वर्ग उनसे इस कदर प्रभावित हो गया था कि सभी उन्हीं की तरह हेयर स्टायल और कपड़ों में नजर आने लगे थे। ‘हैदर’ में दो किरदार गढ़े गए हैं जो सलमान के बड़े प्रशंसक हैं। वे हर काम में सलमान को कॉपी करते हैं। देखना होगा कि क्या ये असली सलमान के लिए चुनौती बनेंगे?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें