फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के लिए मुश्किल था 'बजरंगी भाईजान' का 'अंत'

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का अंत काफी रोमांचक है। 'बजरंगी भाईजान' को भव्य बनाने के लिए निर्देशक कबीर खान ने जबर्दस्त मेहनत की है। उन्होने फिल्म के आखिरी सीन को एकदम अलग तरह से शूट किया है।
विज्ञापन


फिल्म के आखिरी सीन की शूटिंग ऐसी लोकेशन पर थी जहां पहुंचने के लिए पूरी कास्ट को बर्फ में एक घंटे तक चलना पड़ता था। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने अखबार एचटी कैफे को बताया, "हमने आखिरी सीन की शूटिंग सोनमर्ग के थाजीवास ग्लेशियर में की"।

कबीर के अनुसार, "इस ग्लेशियर पर जाने के लिए फिल्म की मुख्य कास्ट के साथ करीब 300 लोगों की यूनिट को हर सुबह बर्फ में पैदल करीब एक किलोमीटर तक चलना होता था"।
विज्ञापन


कबीर बताते हैं, "ये निर्माताओं के लिए बड़ा चैलेंज था क्योंकि सभी लोगों के आने जाने का प्रबंध और अक्सर आ जाने वाले बर्फीले तूफानों के बीच में शूटिंग बेहद मुश्किल काम था"
विज्ञापन

सलमान खान के प्रोड्क्शन की पहली फिल्म भी है 'बजरंगी भाईजान'

सलमान खान इस फिल्म से निर्माता भी बनने वाले हैं और उनकी कंपनी 'सलमान खान फिल्म्स' के सह निर्माता अमर बुटाला इस क्लाईमैक्स से बेहद खुश हैं। 'बजरंगी भाईजान' की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर में हुई है।

अमर बुटाला कहते हैं, "निर्माता होने के नाते ये काफी मुश्किल और खर्चीला था। लेकिन इस शूटिंग का जो खूबसूरत नतीजा निकल कर आया है वो शानदार और भव्य है।"

सलमान खान और करीना कपूर की मुख्य भूमिकाओ वाली 'बजरंगी भाईजान' इस ईद पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें