फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे सबसे पसंदीदा...', सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने सलीम खान को दी जन्मदिन की खास बधाई

Mon, 24 Nov 2025 01:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Rumoured Girlfriend Iulia Vantur: दिग्गज निर्माता सलीम खान आज 90 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
सलीम खान और यूलिया वंतूर - फोटो : इंस्टाग्राम@vanturiulia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और गायिका यूलिया वंतूर ने मशहूर लेखक सलीम खान के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। यूलिया ने सोशल मीडिया हैंडल पर सलीम खान की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ यूलिया ने सलमान खान के पिता के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

यूलिया ने सलीम खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर सलीम खान को अपना 'सबसे पसंदीदा इंसान बताया। यूलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे सबसे प्यारे इंसान सलीम खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप मेरे लिए पिता, गुरु, दोस्त, प्रेरणा, विश्वास और मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं। आपके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार हूं। आपका दिल हमेशा प्यार, खुशी और दया से भरा रहे। अपनी बुद्धि और ताकत से आप और लोगों को प्रेरित करते रहें। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' यूलिया का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूलिया ने जन्मदिन पर शेयर की खास तस्वीरें
यूलिया ने सलीम खान के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में यूलिया, सलीम खान को गले लगाती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में यूलिया, सलमान खान के माता-पिता और परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर सलीम खान की है और चौथी तस्वीर में सलीम खान केक काटते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

खान परिवार के करीब हैं यूलिया
यूलिया खान परिवार के बहुत करीब हैं और अक्सर उनके घर के त्योहारों-जन्मदिन में नजर आती हैं। सलमान खान के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें लंबे समय से हैं, लेकिन दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। फिर भी दोनों को साथ-साथ पारिवारिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा जाता है। यूलिया ने कई बार कहा है कि सलमान ने उनके भारत में करियर बनाने में बहुत मदद की और हिंदी गाने गाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सलमान की फिल्मों में भी प्लेबैक सिंगिंग की है।

यह भी पढ़ें: 'ताकत बनने के लिए धन्यवाद', अर्पिता शर्मा ने पिता सलीम खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की प्यारी तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें