फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Echoes Of Us: हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, इस एक्टर का मिलेगा साथ

Mon, 05 May 2025 12:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Rumoured Girlfriend Lulia Vantur: यूलिया वंतूर अब हॉलीवुड फिल्म में अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही जो राजन द्वारा निर्देशित फिल्म 'ईकोज ऑफ अस' में नजर आएंगी। यह एक इंग्लिश फिल्म होगी।
 
विज्ञापन
हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर - फोटो : इंस्टाग्राम@vanturiulia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रंड यूलिया वंतूर जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। आज ही यह जानकारी सोशल मीडिया पर आई है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि वह जल्द ही 'ईकोज ऑफ अस' में नजर आएंगी।
विज्ञापन

 

दीपक तिजोरी भी नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@vanturiulia
ईकोज ऑफ अस' की स्टार कास्ट और शूटिंग
ईकोज ऑफ अस' एक अंग्रेजी भाषा की फिल्म होगी, जिसमें यूलिया वंतूर के अलावा पूजा बत्रा, दीपक तिजोरी और स्पेनिश अभिनेत्री एलेसेंड्रा व्हेलन मैरिज नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन जो राजन करेंगे, जिन्होंने "लव यू सोनियो" से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। बहरहाल, फिल्म की शुटिंग आज से शुरु हो चुकी है। इस फिल्म में यूलिया महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अभिनेत्री पूजा बत्रा के एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन

यूलिया का करियर और चर्चा
यूलिया वंतूर एक रोमानियाई अभिनेत्री, गायिका और मॉडल हैं। यूलिया ने रोमानिया में मॉडलिंग और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम किया। भारत में आने के बाद, उन्होंने संगीत में भी हाथ आजमाया और कई गानों में अपनी आवाज दी है, जैसे कि हिमेश रेशमिया के साथ "एवरी नाइट एंड डे"। यूलिया ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा सलमान खान के साथ उनके संबंधों के कारण जाना जाता है। यूलिया ने सलमान खान की फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" के गाने "सीटीमार" में भी अपनी आवाज दी है।

यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande: लाफ्टर शेफ्स शो के समर्थ जुरेल का खुलासा, अंकिता लोखंडे जैसी गर्लफ्रेंड चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें