फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब की पैरवी कर घिरे सलमान, अब मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
याकूब मेमन की फांसी पर ट्वीट करके फंसे अभिनेता सलमान खान अब घिरते नजर आ रहे हैं। पहले पिता सलीम खान ने इसके लिए उनकी आलोचना की तो शिवसेना सहित अन्य दलों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला गरमाता देख सलमान ने अपने ट्वीट वापस ले लिए।
विज्ञापन


ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए सलमान ने कहा कि मैं अपने पिता के कहने पर अपना ट्वीट वापस ले रहा हूं। उन्होंने ट्वीट को लेकर हुए विवाद के लिए माफी भी मांगी हैं।

सलमान ने सफाई दी कि वो याकूब मेमन को निर्दोष नहीं मानते हैं, उनके ट्वीट को गलत तरह से लिया गया है। मेरा बस इतना कहना था कि असली गुनहगार को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

My dad called & said I should retract my tweets as they have the potential to create misunderstanding. I here by retract them.— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 26, 2015

ट्वीट को धर्म से जोड़ने पर सलमान खफा

सलमान के याकूब की फांसी पर प्रतिक्रिया वाले ट्वीट के बाद उनके घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं सलमान खान ने उनके ट्वीट को धर्म से जोड़ने पर कड़ी प्रतिक्रिया की है। देखिए सलमान का ट्वीट

I also strongly condemn those who are claiming my tweets are anti religious. I have always said I respect all faiths and I always will.— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 26, 2015


सलमान ने इस सारे मामले पर बिना शर्त के माफी मांगी है। देखिए सलमान खान का ट्वीट

I would like to unconditionally apologise for any misunderstanding I may have created unintentionally.— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 26, 2015
विज्ञापन

सलमान के ट्वीट पर ये बोले थे सलीम खान

इससे पूर्व सलमान के ट्वीट पर सलीम खान ने कहा था कि सलमान एक कलाकार हैं, इसलिए उन्हें अधिक कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा, 'सलमान ने जो कुछ ट्वीट किया है वह अर्थहीन है। मैं इसे सपोर्ट नहीं करता।'

उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक टीवी चैनल पर सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा कि सलमान खान को अपना ट्वीट वापस लेना चाहिए, नहीं तो वे उन पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार करेंगे।

उज्जवल निकम ने कहा कि याकूब मेमन को निर्दोष बताना गलत है और सलमान अपनी लोकप्रियता का गलत फायदा उठा रहे हैं। शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे ने कहा, 'किसी को भी ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इसे अनदेखा किया जाना चाहिए।' वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, 'अगर उसने ऐसा कहा है तो आप उसकी भावनाओं को समझिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें