फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहुत कमाल है, हर भारतीय के दिल में उतरेगी कहानी', '120 बहादुर' का ट्रेलर देख सलमान खान ने थपथपाई फरहान की पीठ

Thu, 06 Nov 2025 07:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Reaction 120 Bahadur Trailer: फरहान अख्तर की आगामी फिल्म '120 बहादुर' का ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज हो गया है। इस पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
सलमान खान, '120 बहादुर' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर की वॉर-ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। ट्रेलर में जबरदस्त जंग और भारतीय सैनिकों के शौर्य की कहानी देखने को मिल रही है। इस पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता सलमान खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है और फरहान व पूरी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन

सलमान बोले- 'बहुत ही कमाल'
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर का लिंक शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'बहुत कमाल ट्रेलर है! बधाई फरहान अख्तर और '120 बहादुर' की पूरी टीम को। ये कहानी हर भारतीय के दिल में उतरेगी'।
 
विज्ञापन

रेजांग ला की लड़ाई की दिखी झलक
ट्रेलर में 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई को दिखाया गया है। इसमें भारतीय सेना के शौर्य की कहानी दिखाने वाले कई सीन देखने को मिलते हैं, जो ये भरोसा देते हैं कि फिल्म शौर्य और साहस से भरी होगी। ट्रेलर में 120 भारतीय जवानों के संघर्ष की पूरी कहानी के बारे में दिखाया गया है। फरहान अख्तर फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में हैं। फिल्म में राशि खन्ना ने मेजर शैतान सिंह भाटी की पत्नी का किरदार निभाया है। 

कब रिलीज होगी फिल्म?
ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज में एक वॉइस ओवर से होती है। जिसमें वो बोलते हैं, ‘कभी वो दिन थे जब भारत ने चीन को सिर्फ अपना पड़ोसी नहीं बल्कि बड़ा भाई माना था। लेकिन 1962 को पता चला कि ये भाईचारे की भावना दोनों तरफ से नहीं थी। ये हमला एक विश्वासघात था।’ 21 नवंबर को रिलीज होने वाली ‘120 बहादुर’ का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखा है। हाल ही में एल्बम लॉन्च के दौरान जावेद अख्तर ने भी कहा कि यह फिल्म बहुत शानदार बनी है, यह बात स्वीकार करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें