फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बॉलीवुड की बेहद नई ये तीन ख्ाबरें

Sun, 09 Mar 2014 08:53 AM IST
अमर उजाला/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
*बिग बॉस के घर में रह कर सलमान खान को रिझाने वाली एली अवराम को अभी तक कोई फिल्म नहीं मिली है। इसके बावजूद वह चर्चाओं में है। कारण साफ है, सलमान का उनके प्रति ‘सॉफ्ट कॉर्नर’। पता चला है कि इधर एली सलमान के घर के काफी चक्कर लगा रही हैं! जब काम नहीं होगा तो स्वाभाविक है कि दोस्ती में ही वक्त कटेगा!!
विज्ञापन


* रणदीप हूडा उन ऐक्टरों में नहीं हैं जो काम में डूबे रहते हैं। वह अपने शौक के लिए अच्छा खासा वक्त निकालते हैं। घुड़सवारी रणदीप का पहला प्यार है। खबर है कि वह राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता मुंबई में 11 मार्च से शुरू हो रही है। रणदीप ने अपने पांच घोड़े दिल्ली से मुंबई मंगवाए हैं। अब तो नतीजे का सबको इंतजार रहेगा!

*नौकरानी से रेप के आरोप में जेल की यात्रा कर चुके शाइनी आहूजा के चेहरे पर अब मुस्कराहट आई है। भट्ट कैंप से काम मांग कर तो वह थक गए थे, अब चर्चा है कि उन्हें निर्देशक अनीस बज्मी ने अपनी फिल्म ‘वेलकम बैक’ के लिए साइन किया है। यहां वह श्रुति हसन और डिंपल कपाड़िया की बेटी बनी एक नई लड़की का पीछा करते नजर आएंगे! मतलब जैसा नाम, वैसा काम...!!
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें