क्या खास है इस वीडियो में
तीनों खान एक साथ मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। सबसे पहले सलमान कहते हैं कि आमिर और मैं फिल्मी बैकग्राउंड से हैं, लेकिन शाहरुख नहीं हैं। फिर सलमान कहते हैं शाहरुख दिल्ली से मुंबई आए थे। शाहरुख बीच में सलमान को रोकते हैं और कहते हैं कि मैं भी फिल्मी फैमिली से हूं क्योंकि सलमान और आमिर की फैमिली मेरा परिवार है। इसलिए मैं भी फिल्मी बैकग्राउंड से हूं। फिर आमिर खान कहते हैं अब समझ में आया कि शाहरुख खान क्यों स्टार हैं। फिर शाहरुख भी हंसते हुए कहते हैं कि हां इसलिए मैं सुपरस्टार हूं।
आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान अपनी फिल्म 'लाहौर 1947' लेकर आ रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। कथित तौर पर इस फिल्म में आमिर अभिनय नहीं बल्कि इसका निर्माण करेंगे। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका निभाएंगे। हो सकता है कि आमिर दादा साहब फाल्के की बायोपिक में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शादी की 26वीं सालगिरह पर माधुरी ने डॉ नेन को डेडिकेट किया रोमांटिक गाना, पति ने दिखाई अब तक के सफर की खास झलक
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इस फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा बरकरार, जानें ऋषभ शेट्टी की फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन