बीते दिनों वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कई फैंस ने उनके लुक को देखकर उनकी तबीयत ठीक होने के सवाल पूछे थे। इसके अलावा कई पैपराजी पेज ने भी उस वीडियो पर उनकी तबीयत से जुड़ा कैप्शन लिखकर वीडियो शेयर किया था।
अब सलमान खान का ये पोस्ट उन सभी बातों पर तंज की तरह देखा जा रहा है। हालांकि सलमान ने इस मामले पर सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के काम की बात करें तो उनके पास फिल्म 'मातृभूमि' है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। अपने किरदार में ढलने के लिए उन्होंने सख्त ट्रेनिंग ली है। वह एक नई फिल्म में नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- Salman Khan: चर्चा में आया सलमान खान का नया लुक! सेहत को लेकर फैंस ने जताई चिंता; कुछ ने धर्मेंद्र से की तुलना