फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेलेपन से जूझ रहे सलमान? लिखा- 'कोई आपके पास रहना नहीं चाहता'; शर्टलेस फोटो शेयर कर भाईजान ने सबको चौंकाया

Sun, 17 May 2026 08:19 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Post: हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें वह शर्टलेट हैं। पोस्ट में उन्होंने अकेला और अकेलापन के बारे में बताया है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं। इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें वह खुद नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने अकेला और अकेलेपन के बारे में बताया है।
विज्ञापन


सलमान खान की पोस्ट में क्या है?
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह शर्टलेट हैं। वह अपने एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं और सोच की मुद्रा में हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मेरे हिसाब से अकेले रहने के दो तरीके हैं। अकेला और अकेलापन। अकेला रहना आप चुनते हैं। अकेलापन वह है, जब आपके पास कोई नहीं रहना चाहता है। अब इसके आगे आपको तय करना है कि आप किस तरह रहना चाहते हैं।'
 

नेटिजंस ने किए कमेंट
सलमान खान की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'भाई आप अकेले नहीं हैं। हम आपको प्यार करते हैं। चांद अकेला है पर पूरी कायनात उसकी रोशनी से रौशन है।' एक और यूजर ने लिखा है 'भाई जल्दी आ रहा है। नफरत करने वाले कहां हैं। इंडियन सिनेमा का बाप आ रहा है।' एक और यूजर ने लिखा है 'वह बिना रानी के राजा है।'





विज्ञापन

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इसके अलावा, सलमान के पास नयनतारा के साथ एक और फिल्म भी है। अभी इसका टाइटल रिवील नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें