फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान ने बदला अपना लुक, पहचान पाना हुआ मुश्किल; अपूर्व लाखिया से क्या है कनेक्शन; यहां जानें

Tue, 03 Jun 2025 06:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan New Look: सलमान खान ने अपनी नई फिल्म के लिए नया लुक अपनाया है। यह फिल्म गलवान घाटी में 2020 के संघर्ष पर आधारित है, जिसमें सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म में सलमान खान नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए सलमान का नया लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर अब नेटिजेंस जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

कैसा होगा सलमान का लुक
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सलमान खान ने मूंछों वाला खास लुक अपनाया है। उनका यह लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका यह किरदार 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले वीर सैनिक पर आधारित है। इस फिल्म में भाईजान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाएंगे। सिकंदर के बाद सलमान अपनी अगली फिल्म को खास बनाने में हर प्रयास कर रहे हैं। उनकी वायरल तस्वीर में नया लुक देखकर प्रशंसक उत्साहित हैं। 
 

किससे मेल खाता है सलमान का नया लुक
सलमान खान ने इस फिल्म के लिए एक नया लुक लिया है, जिसमें वह मूछों में नजर आ रहे हैं। इस लुक पर नेटिजेंस लगातार कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। कोई इसे सुल्तान की याद दिलाने वाला लुक बता रहा है, तो कोई सलमान के आर्मी मैन लुक की तारीफ कर रहा है।
 
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग कब होगी शुरू
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया करेंगे और यह 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' किताब पर आधारित होगी। सलमान कठिन डाइट और ट्रेनिंग के जरिए आर्मी मैन की तरह तैयार हो रहे हैं। यह उनकी पहली पूर्ण सैनिक भूमिका होगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा लेह और लद्दाख में भी होगी। इस फिल्म के लिए सलमान के साथ तीन नए अभिनेताओं की कास्टिंग चल रही है। यह सिकंदर के बाद उनकी अगली फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें