फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: चर्चा में आया सलमान खान का नया लुक! सेहत को लेकर फैंस ने जताई चिंता; कुछ ने धर्मेंद्र से की तुलना

Sun, 19 Jul 2026 04:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें उनकी सेहत घटी हुई नजर आ रही है। इस पर उनके फैंस ने चिंता जताई है। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई फैंस ने इसलिए चिंता जताई है कि सलमान खान की सेहत काफी घट गई है। सलमान खान दशकों से अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। ऐसे में उनकी सेहत का घटना उनके फैंस के लिए हैरानी की बात है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
आपको बता दें कि सलमान खान हाल ही में मुंबई में एक प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हल्के ऑलिव ग्रीन रंग की शर्ट पहनी। उन्होंने कैप से अपने लुक को पूरा किया। वीडियो में उनका चेहरा पहले की तुलना में काफी अलग नजर आ रहा है। वह काफी थके हुए नजर आए। इसलिए उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 

यूजर्स ने किए कमेंट्स
सलमान खान के लुक को लेकर एक यूजर ने लिखा 'सलमान खान को क्या हुआ? पहले मुझे लगा कि वह सलमान खान नहीं है, फिर मैंने शेरा को देखा। वह धर्मेंद्र के जैसे उम्रदराज लग रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'दोस्तों सलमान खान को क्या हुआ है? उनका चेहरा देखिए, वह दादा की तरह लग रहे हैं। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं।' 
विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट - फोटो : एक्स
फैंस लगा रहे अंदाजा
वहीं कुछ दूसरे फैंस ने अंदाजा लगाया कि हो सकता है कि सलमान खान ने अपनी नई फिल्म के लिए अपना लुक बदला हो। कुछ यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि सलमान खान की बढ़ती उम्र की वजह से ऐसा हुआ होगा। इस मामले पर अभिनेता या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 

सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के काम की बात करें तो उनके पास फिल्म 'मातृभूमि' है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। अपने किरदार में ढलने के लिए उन्होंने सख्त ट्रेनिंग ली है। वह एक नई फिल्म में नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें