सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नाडीज की मल्टी स्टारर फिल्म 'रेस 3' का नया गाना 'सेल्फिश' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। गाने में कश्मीर की सुंदर वादियों में फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ बॉबी देओल और सलमान खान नजर आ रहे हैं।
गाने को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए सलमान ने लिखा, 'Omg मेरा प्यार सेल्फिश गाने को देख रहा है।' इसके साथ ही सलमान ने एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में सलमान का डॉग सेल्फिश गाना देखता हुआ नजर आ रहा है।
फिल्म का यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि इसके हिंग्लिश में बोल खुद सलमान ने लिखे हैं और जिसे सलमान की करीबी दोस्त लूलिया वंतूर और आतिफ असलम ने गाया है। लूलिया इससे पहले भी कुछ गाने गा चुकी हैं, लेकिन किसी बॉलीवुड फिल्म में यह लूलिया का पहला गाना है।
आपको बता दें बीते दिनों रिलीज हुआ रेस 3 का गाना 'हीरिए' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस गानों को यूट्यूब पर दो ही दिन में 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया था। 'हीरिए' गाने में सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज के डांस ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं।
'रेस 3' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया है। रेमो डी - सूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।