फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Lawyer: सलमान खान के वकील को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 07 Jul 2022 10:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अब उनके वकील हस्तमील सारस्वत को भी पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बाद अब उनके वकील एच सारस्वत को भी पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इस पत्र के मिलने के बाद पुलिस सचेत हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही एच सारस्वत को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के वकील को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से मिली है।

विज्ञापन


पत्र में लिखे हैं संक्षिप्त नाम
जानकारी के मुताबिक, सलमान के वकील को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से मिली है। पत्र में कहा गया है कि वकील का हश्र भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। इसी के साथ लेटर में जीबी (GB) एलबी (LB) भी लिखा है। कथित तौर पर यह गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के सांकेतिक नाम हैं।

पुलिस ने शुरु की जांच
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के वकील ने इस मामले में जोधपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें एक पत्र के जरिए जाने से मारने की धमकी मिली है। मामला जानकारी में आने के बाद पूर्वी जोधपुर के एडीसीपी नाजिम अली का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वकील एच सारस्वत को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें