राय ने आगे कहा, "हम हर जिम ट्रेनर के लिए किफायती ऐसे उपकरण बना रहे हैं। ताकि वे उद्यमी बन सकें और बिना किसी समस्या के अपना फिटनेस सेंटर स्थापित कर सकें।” बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट प्रदर्शित करने के अलावा, सलमान खान हाल ही में बॉडीबिल्डिंग मिस्टर वर्ल्ड विजेता टीम बीइंग स्ट्रॉन्ग के सदस्य को भी पुरस्कार भी प्रदान किये।
सलमान खान ने अपने लाखों प्रशंसकों को प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए दबंग वर्कआउट कैसे करने चाहिए, इसपर टिप्स भी दिए। बीइंग स्ट्रांग ने इस एक्सपो में स्ट्रॉन्गमैन और स्ट्रांगवूमन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और विजेता को बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल भी इनाम के तौर पर दी। उसी तरह बीइंग स्ट्रांग की गुडिज भी दिए गए जिनपर दबंग खान के ऑटोग्राफ्स भी थे। तीन दिवसीय प्रदर्शन शो के दौरान चुनौती स्वीकार करने के लिए फिल्म और टेलीविजन उद्योग की नामचीन हस्तियों ने बीइंग स्ट्रांग केज को भेंट दी। इस दौरान अभिनेता-निर्देशक सोहेल खान, आयुष शर्मा, डेज़ी शाह, अमित साध और अन्य कई टेलीविजन की नामचीन हस्तियों ने भी इसमें शिरकत की।